बीजेपी के संस्थापक सदस्यों में शामिल और दिग्गज उद्योगपति रविंद्र किशोर सिन्हा (RK Sinha) का दिल्ली में निधन हो गया है। प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी और लालकृष्ण आडवाणी के करीबी रहे आरके सिन्हा लंबे समय से अस्वस्थ थे।
भाजपा नेत्री अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव (38) की लखनऊ में रहस्यमय हालत में मौत हो गई। वे सपा के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के सबसे छोटे बेटे थे। प्रतीक सपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के सौतेले भाई थे।
पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। इस कड़ी में देर रात को बदमाशों ने भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी के निजी सचिव चंद्रनाथ रथ को गोलियों से भून दिया। यह वारदात उत्तर 24 परगना जिले के मध्यमग्राम में हुई।
बिहार राजनीति की बड़ी खबर: सम्राट चौधरी भाजपा विधायक दल के नेता चुने गए। नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद अब सम्राट चौधरी संभालेंगे बिहार की कमान।
















